झासा ने सीएम से की मांग, केंद्र की तर्ज पर झारखंड में भी मिले महिला कर्मचारियों को Child Care Leave
संघ द्वारा की गई मांगों में उल्लेख है कि भारत सरकार तथा अन्य कई राज्यों ने अपनी महिला कर्मचारियों को बाल देखभाल अवकाश की सुविधा दी है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड मंत्रालय में 17 अप्रैल सोमवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।
संघ द्वारा की गई मांगों में इस बात का जिक्र है कि भारत सरकार तथा कई अन्य राज्यों ने अपने महिला कर्मचारियों को Child Care Leave की सुविधा दी है। जिससे महिला कर्मी सम्मान के साथ नौकरी करते हुए अपने पारिवारिक दायित्वों का भी निर्वहन कर सकें। हमारे राज्य की महिला कर्मियों को अब तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस प्रगतिशील निर्णय से राज्य की सभी महिला कर्मी सदैव आपके प्रति कृतज्ञ रहेंगी।
इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री ने झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष एवं महासचिव को राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही सकारात्मक विचार किए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने आश्चर्य दर्शाया की आखिर अब तक नीति निर्धारकों की नजर महिला अधिकारियों की इस समस्या की तरफ क्यों नहीं गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रंजीता हेम्ब्रम एवं राहुल कुमार ने ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ़ स्टेट सिविल, एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एसोसिएशन जयपुर, राजस्थान द्वारा 24 से 26 मार्च 2023 को आयोजित "16th CONVENTION" के मौके पर प्रकाशित की गई स्मारिका (SOUVENIR) सप्रेम भेंट की।












Click it and Unblock the Notifications