जिलों में नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित दौरा करें अधिकारी: मुख्य सचिव

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीरवार को चंडीगढ़ में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए।

Officers should regularly visit de-addiction centers in the districts: haryana Chief Secretary

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि प्रदेश में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। ड्रग की आपूर्ति और मांग की श्रंख्ला को तोड़ने के लिए ड्रग तस्करों पर कड़ा शिकंजा कसा जा रहा है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार ड्रग तस्करी में शामिल आरोपियों की संपत्ति को अटैच किया जा रहा है। अब तक 41 आरोपियों की 37.29 करोड़ रुपये की संपत्ति को अटैच किया जा चुका है। इसके अलावा, एनडीपीएस अधिनियम के तहत 77 व्यक्तियों की संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीरवार को चंडीगढ़ में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रिस्क्रिप्शन दवाइयों की आपूर्ति व उसके उपयोग पर भी निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को ड्रग ओवरडोज से होने वाली मृत्यु से संबंधित विशेष मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी एक माह में तैयार करने और हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ साझा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा, एफएसएल का आधुनिकीकरण किया जाए ताकि एफएसएल में जांच प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि नशे के खात्मे के लिए सबसे पहले मादक पदार्थों का सेवन करने वालों की पहचान करना आवश्यक है, ताकि उन्हें सुधार कर समाज में मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसलिए मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के लिए विशेष सर्वेक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का पता लग सके। इसके लिए जल्द से जल्द योजना का प्रारूप तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय 90 नशा मुक्ति केंद्र चल रहे हैं। इसमें से 21 सरकारी तथा अन्य निजी संस्थाओं और एनजीओ द्वारा संचालित हैं। नशा मुक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। प्राइमरी हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में क्षमता निर्माण हेतु भी क्लीनिकल मनोचिकित्सक सहित अन्य मैन पावर की नियुक्ति की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। आवश्यक दवाओं में नशा मुक्ति दवाओं को भी शामिल किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला उपायुक्त जिला स्तरीय कमेटी की मासिक बैठक कर समीक्षा करें। साथ ही, इन बैठकों की जानकारी और निर्णयों को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पोर्टल पर अपडेट करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी नियमित तौर पर जिलों में बने नशा मुक्ति केंद्रों का दौरा करें। इसके अलावा, एसडीएम भी प्रति माह एक बार दौरा कर निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमित दौरों के अलावा भी संबंधित अधिकारी औचक निरीक्षण भी करें। नशा मुक्ति केंद्रों के दौरे से संबंधित रिपोर्टिंग के लिए एक स्टैंडर्ड फॉरमेट तैयार किया जाए।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए युवाओं को जागरूक करने के लिए चलाये जा रहे धाकड़ कार्यक्रम को भी व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए और इसमें तेजी लाई जाए। शिक्षण संस्थानों में धाकड़ टीमों का भी गठन किया जाए, जो विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के घातक परिणामों के प्रति जागरूक करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+