बेसहारा पशुओं के लिए ओडिशा सरकार की खास योजना, राज्य में बनेंगी गौशालाएं

भुवनेश्वर, 12 नवंबर: बेहसारा पशुओं को ठिकाना और सुरक्षा देने के लिए ओडिशा की मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली सरकार विशेष योजना लेकर आई है। राज्य सरकार ने दो नई योजनाएं शुरू की हैं। इसके तहत संगठनों को गौशालाओं और पशु चिकित्सा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिससे आवारा और बेसहारा पशुओं को सुरक्षा दी जा सके। राज्य के मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास मंत्री अरुण कुमार साहू ने कहा है कि दोनों योजनाओं से आवारा पशुओं को बचाने का रास्ता निकलेगा।

odisa

मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास (एफएआरडी) विभाग के तहत चलाई जाने वाली इन योजनाओं को शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी), जिला पशु क्रूरता निवारण सोसायटी (एसपीसीए), राज्य पशु कल्याण बोर्ड और पशुओं के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के समन्वय से लागू किया जाएगा। नगर निगमों, नगर पालिकाओं और एनएसी में आवारा पशुओं के लिए काम करने वाले एनजीओ को राज्य सरकार से पैसा मिलेगा, जिससे वो शहरी क्षेत्रों में नए पशु आश्रयों की स्थापना कर सकेंगे।

पशुओं के लिए शेल्टर की क्षमता के आधार पर 16 लाख से 52 लाख रुपए तक की एकमुश्त राशि गैर सरकारी संगठनों को देगी। योजना के तहत प्रस्तावों को प्रत्येक जिले में मुख्य जिला पशु चिकित्सा अधिकारी (सीडीवीओ) को प्रस्तुत किया जाएगा। जो इसे आगे बढ़ाएंगे।

सरकार की ओर से पशु कल्याण में शामिल स्वैच्छिक संगठनों को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए भी समर्थन दिया जाएगा ताकि आवारा, परित्यक्त और बेसहारा जानवरों के लिए पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं और आश्रय गृह प्रदान किया जा सकें। ये योजना राज्य पशु कल्याण बोर्ड लागू कराएगा। बोर्ड जिला सोसायटी के माध्यम से पशु चिकित्सालय एवं क्लीनिक स्थापित करने, पशुओं के परिवहन के लिए उपकरण एवं वाहन खरीदने, बीमार एवं परित्यक्त पशुओं के लिए आश्रय गृहों के निर्माण की योजना लागू कराएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+