ओडिशा: कटक नेताजी बस टर्मिनल पर जल्द शुरू हो रहा है मार्डन आहार केंद्र, जानें क्या रहेंगी सुविधाएं
ओडिशा का पहला अत्याधुनिक आहार केंद्र पर जल्द ही मार्डन आहार केंद्र खुलने जा रहा है। निर्माणाधीन बस टर्मिनल कटक पर इसका नेताजी बस टर्मिनल (सीएनबीटी)का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा।
मार्डन आहार केंद्र को कटक नगर निगम (सीएमसी) द्वारा डिजाइन और बनाया गया है। इसके उद्घाटन का भव्य आयोजन किया जाएगा।
1.8 करोड़ रुपये के खर्च करके ये सेट्रलाज्ड एसी आहार केंद्र 5,800 वर्ग फुट में बनाया गया है और इसमें एक समय में 1,00 लोग आ सकते हैं।

यह प्रतिष्ठान सुखद भोजन अनुभव के लिए अच्छी तरह से व्यवस्थित टेबल और कुर्सियों के साथ मेहमानों के लिए सुसज्जित किया गया है। इस आहार केंद्र में नाश्ता और शाम का नाश्ता सर्व किया जाएगा।। खाद्य सामग्री मां तारिणी स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा तैयार की जाएगी, जिसे केंद्र की परिचालन जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आहार केंद्र में शिशुओं के लिए डिज़ाइन की गई कुर्सियां, बच्चों के अनुकूल वॉश बेसिन और विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष रूप से अनुकूलित बेसिन जैसी सुविधाओें का खास ख्याल रखा गया हैं।
इस आहार सेंटर पर फ्रीजर इकाइयों के साथ-साथ दूध उबालने के लिए हीटर जैसी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसके अलावा गेस्ट के लिए विभिन्न पत्रिकाओं और समाचार पत्रों को को बुल रैक में डिस्पले किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि भोजन गर्म रहे, केंद्र में 'हॉट प्लेट' की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा यात्रियों का सामान रखने के लिए एक क्लॉकरूम होगा जबकि भोजन के समय लोगों के मनोरंजन के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। उपयोग की गई प्लेटों की सफाई डिशवॉशर के जरिए वॉश करवाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications