ओडिशा की मंत्री ने कहा, 'ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम को मजबूत करना हमारी सरकार की प्राथमिकता'

तुकुनी साहू ने कहा कि इस विजन को साकार करने के मकसद से ही परिवहन के सभी साधनों जैसे सड़क रेल, जल और नागरिक उड्डयन को राज्य सरकार वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के दायरे में लेकर आई है।

odisha

ओडिशा की वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री तुकुनी साहू ने कहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा सरकार ने 'नया ओडिशा-सशक्त और प्रगतिशील ओडिशा' की कल्पना की है और इसमें परिवहन क्षेत्र राज्य के लोगों के विकास, समृद्धि और कल्याण में अहम भूमिका निभा रहा है। तुकुनी साहू ने गीता गोबिंद सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ये बातें कहीं।

तुकुनी साहू ने कहा कि इस विजन को साकार करने के मकसद से ही परिवहन के सभी साधनों जैसे सड़क, रेल, जल और नागरिक उड्डयन को राज्य सरकार वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के दायरे में लेकर आई है।

राज्य सरकार के बजट 2023-24 का जिक्र करते हुए तुकुनी साहू ने कहा कि राज्य भर में और उससे आगे सुनिश्चित, निर्बाध और मल्टीमॉडल परिवहन कनेक्टिविटी के प्रावधान के साथ परिवहन इकोसिस्टम को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा, 'इसी तरह ओडिशा को हमारे देश के सबसे मजबूत समुद्री राज्यों में से एक बनाने के लिए सभी जिलों के लिए रेल कनेक्टिविटी और लचीले पोर्ट-आधारित विकास पर सरकार का फोकस है। राज्य सरकार हवाई परिवहन के साथ अंतर-राज्यीय क्षेत्रीय संपर्क में सुधार के साथ सड़क दुर्घटनाओं और हताहतों की संख्या को कम करने के लिए और क्षेत्र के योगदान के साथ रणनीतिक दृष्टिकोण अपना रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+