किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है ओडिशा सरकार- सुरेश कुमार वशिष्ठ
भुवनेश्वर, दिसंबर 13। ओडिशा सरकार में कृषि और किसान अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव सुरेश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा सरकार कृषि विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए एक त्रिस्तरीय रणनीति अपनाई है।

सुरेश कुमार वशिष्ठ राजधानी भुवनेश्वर में कृषि विज्ञान संस्थान में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए रबी फसल के इनपुट प्रबंधन पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने किसानों के विकास के लिए किए जा रहे कामों का जिक्र किया। अपने संबोधन में सुरेश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि सरकार का ध्यान अब छोटे और सीमांत किसानों पर है ताकि उन्हें विविधता के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
सुरेश कुमार ने आगे कहा कि हमने किसानों को फसल में विविधता लाने के लिए प्रेरित किया है, जिससे कि कृषि में इजाफा होगा। साथ ही बागवानी फसलों और मछली पालन के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने आगे कहा कि अभी तक ओडिशा की खेती का पैटर्न धान की ओर सबसे अधिक था। राज्य में 70 फीसदी से अधिक भूमि पर धान, जबकि अन्य अनाज, दलहन, तिलहन और अन्य तरह की खेतजी जैसे- अनाज, दलहन, तिलहन और अन्य फसलों के लिए 30 फीसदी भूमि है।












Click it and Unblock the Notifications