राज्य में 12 और बंदरगाह विकसित करेगी ओडिशा सरकार, परिवहन मंत्री ने दी जानकारी

तुकुनी साहू ने कहा कि सभी बंदरगाहों को सार्वजनिक निजी भागीदारी के आधार पर विकसित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार केवल जमीन उपलब्ध करा रही है।

odisha

ओडिशा की वाणिज्य और परिवहन मंत्री तुकुनी साहू ने राज्य विधानसभा में घोषणा की, कि सरकार ने बंदरगाह के रूप में विकसित करने के लिए 10 स्थलों को चिन्हित किया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में एक सवाल के जवाब में कहा कि हालांकि राज्य में कोई अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग बंदरगाह नहीं है, लेकिन धामरा और गोपालपुर में दो छोटे बंदरगाह चालू हैं।

तुकुनी साहू के अनुसार, सुबरनपुर और अस्तारंग में संगम पर जहां बंदरगाह निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं, राज्य सरकार ने बालासोर जिले के पुरी, भद्रक, गंजाम और चांदीपुर, बिचितपुर और इंचुई में गैर-प्रमुख बंदरगाहों के विकास के लिए पहचान की है।

सरकार ने नए बंदरगाहों के निर्माण को सुव्यवस्थित करने के लिए IIT मद्रास के साथ 16,85,400 रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा, केंद्रपाड़ा में महाकालपाड़ा नदी पर एक रिवरपोर्ट विकसित करने का प्रस्ताव है और बंदरगाह परियोजना के सर्वेक्षण के लिए वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (WAPCOS) को 74 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है।

तुकुनी साहू ने कहा कि सभी बंदरगाहों को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के आधार पर विकसित किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि सरकार केवल जमीन उपलब्ध करा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+