ओडिशा सरकार ने रखा दिसंबर 2022 तक सभी घरों में वॉटर कनेक्शन लगाने का लक्ष्य

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर: ओडिशा सरकार ने अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 जैसे प्रमुख मिशनों के सफल कार्यान्वयन में केंद्र सरकार के साथ भागीदारी करने की बात कही. यह घोषणा राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (AMRUT) 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के शुभारंभ पर शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की.

Odisha

मिशन के शुभारंभ के दौरान नवीन पटनायक ने कहा, "मुझे खुशी है कि केंद्र सरकार अमृत 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन 2.0 शुरू कर रही है. ओडिशा इन प्रमुख मिशनों के सफल कार्यान्वयन में केंद्र सरकार के साथ भागीदारी करेगा. साथ ही हमारी शहरी आबादी के लिए रहने योग्य मानकों में सुधार लाने की दिशा में काम करेगा. मुझे अपने अनुभव साझा करने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं."

दिसंबर 2022 तक सभी घरों में पानी का कनेक्शन
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी बताया कि ओडिशा सरकार ने दिसंबर 2022 तक शहरों के सभी घरों में नल का पानी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने कहा कि राज्य ने 2015 में शुरुआत के बाद से केंद्र के अमृत मिशन को लागू किया है और ओडिशा के नौ प्रमुख शहरों में शहरी जल आपूर्ति क्षेत्र और सेप्टेज (सेप्टिक टैंक से अपशिष्ट हटाना) प्रबंधन में पर्याप्त सुधार हासिल किया है.उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 1,600 करोड़ रुपये के निवेश के साथ जलापूर्ति और सेप्टेज परियोजनाएं लागू की गई हैं. साथ ही कहा कि अमृत के तहत परियोजनाओं और शहरी सुधार उपायों के कार्यान्वयन के साथ, ओडिशा पिछले 3 साल से लगातार देश में पहला स्थान हासिल कर रहा है.

27 शहरों में 100 प्रतिशत पानी के कनेक्शन
नवीन पटनायक ने कहा, "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब तक 114 शहरों में से 27 शहरों में 100 प्रतिशत पानी के कनेक्शन हैं. भुवनेश्वर में 100 प्रतिशत पानी के कनेक्शन वाला पहला और एकमात्र मिलियन प्लस शहर बन गया है. हमने दिसंबर 2022 तक सभी शहरों में 100 प्रतिशत वाटर कनेक्शन का लक्ष्य रखा है. पीने के पानी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि ओडिशा ने राज्य की 5T पहल के तहत 'ड्रिंक फ्रॉम टैप' मिशन शुरू किया है. इस मिशन के तहत पुरी के सभी घरों में IS 10500 गुणवत्ता मानकों को पूरा पीने योग्य पानी की आपूर्ति 24 घंटे की जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुरी शहर लंदन, न्यूयॉर्क, सिंगापुर और टोक्यो जैसे अंतरराष्ट्रीय शहरों की लीग में शामिल होने का यह अनूठा गौरव हासिल करने वाला देश का पहला शहर बन गया है. उन्होंने कहा कि इससे पुरी में सालाना 400 टन प्लास्टिक कचरा कम होगा. नवीन पटनायक ने यह भी कहा कि इस परिवर्तनकारी पहल का विस्तार भुवनेश्वर, कटक, बरहामपुर और राउरकेला सहित 17 और शहरों में किया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+