ओडिशा सरकार स्कूली बच्चों की विज्ञान और गणित की पढ़ाई के लिए खान अकादमी को करेगी शामिल
ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बढ़ावा देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के सभी ओडिया मीडियम स्कूलों में गणित और विज्ञान विषय की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली स्थित ऑन लाइन एजुकेशन प्लेटफार्म खान अकादमी को शामिल किया जाएगा।

शुक्रवार को यहां एक स्कूल की 42वीं कार्यकारी परिषद की बैठक में स्कूल और जन शिक्षा विभाग के आयुक्त-सह-सचिव अश्वथी एस ने इस बात का खुलासा किया।
अश्वथी एस ने बताया कि सरकार ने छात्रों के बीच गणित और विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ये निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा गणित और विज्ञान विषय सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। ओएसईपीए के परियोजना निदेशक अनुपम साहा ने कहा इससे ओडिया माध्यम के छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ऐसी परीक्षाओं के लिए अच्छी तैयारी करने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications