ओडिशा सरकार का फैसला, भुवनेश्वर में बनेंगे 38 और वेंडिंग जोन

भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में वेंडिंग जोन की सुविधाओं की कुल संख्या 72 तक ले जाने के लिए 38 और वेंडिंग जोन बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में, 1,500 कियोस्क वाले 34 वेंडिंग जोन हैं।

naveen

भुवनेश्वरः भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने शहर में वेंडिंग जोन की सुविधाओं की कुल संख्या 72 तक ले जाने के लिए 38 और वेंडिंग जोन बनाने का फैसला किया है। वर्तमान में, 1,500 कियोस्क वाले 34 वेंडिंग जोन हैं।

आने वाले नए वेंडिंग जोन 500 और विक्रेताओं को समायोजित कर सकते हैं और इनमें विस्थापित लोग भी शामिल होंगे। नए वेंडिंग जोन में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए एक विशेष मेगा आउटलेट शामिल है जहां 60 कियोस्क स्थापित किए जा सकते हैं। पात्र वेंडर्स, जिन्हें कियोस्क प्रदान किया जाएगा, का चयन बीएमसी द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंड के आधार पर किया जाएगा। ये प्रक्रिया कियोस्क का निर्माण कार्य समाप्त होने के बाद शुरू हो जाएगी।

बीएमसी ने आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों को देखते हुए ऐसे कई वेंडरों को बेदखल कर दिया है, जिन्होंने अनधिकृत स्थानों पर कियोस्क स्थापित किए थे। बीएमसी ने नए वेंडिंग जोन के लिए जमीन की पहचान कर ली है और भूखंड आवंटित करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग से मंजूरी मांगी है। जल्द ही वेंडिंग के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बीएमसी के उपायुक्त (बाजार) रमेश जेना ने कहा कि वास्तविक विक्रेताओं की पहचान की जाएगी जिसके बाद उन्हें कियोस्क आवंटित किए जाएंगे।

बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि एक समान लुक बनाए रखने के लिए नए कियोस्क का बाहरी हिस्सा मौजूदा कियोस्क से मेल खाएगा। यह मौसम प्रतिरोधी भी होगा। ज्यादातर भोजनालयों, फल और जूस विक्रेताओं, सब्जी और सैलून, फूल विक्रेताओं के अलावा किराने का सामान बेचने वालों को नए कियोस्क मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+