हेल्थ सेक्टर को ओडिशा सरकार की एक और सौगात, 1062 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी
शालिनी पंडित ने आगे कहा कि संसाधनों और प्रयासों के किसी भी संभावित दोहराव से बचने के लिए जमीनी स्तर पर अन्य स्रोतों से पहले से स्वीकृत परियोजनाओं पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है।

प्रदेश की जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए ओडिशा सरकार ने गुरुवार को राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1062.10 करोड़ रुपये की वार्षिक कार्य योजना को मंजूरी दी।
प्रस्तावित कार्ययोजना को स्वीकृति देते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने विभाग और मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारियों से अस्पतालों में रोगी केंद्रित बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
कार्ययोजना की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य सचिव शालिनी पंडित ने बताया, 'स्वीकृत राशि का उपयोग प्रदेश के विभिन्न जिला चिकित्सालयों, अनुमंडलीय चिकित्सालयों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिये किया जायेगा।
शालिनी पंडित ने आगे कहा, 'राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक सहित स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, आयुष, औषधि नियंत्रक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान एवं नर्सिंग के निदेशकों को सक्षम अधिकारियों से परियोजनाओं के खिलाफ प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा गया है। उन्हें संसाधनों और प्रयासों के किसी भी संभावित दोहराव से बचने के लिए जमीनी स्तर पर अन्य स्रोतों से पहले से स्वीकृत परियोजनाओं पर नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications