शिकारियों पर लगाम कसेगी ओडिशा सरकार, हाथियों की सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 80 वॉलंटियर्स
Odisha news: ओडिशा के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2018-19 और 2022-23 के बीच बिजली के झटके से 77 हाथियों की मौत हुई।

शिकारियों पर लगाम कसने के लिए ओडिशा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। शिकारियों द्वारा लगाए गई हाई टेंशन लाइनों की वजह से राज्य के जंगलों में हाथियों और अन्य वन्यजीवों जैसे सूअरों की बढ़ती मौतों के बीच अब अतिसंवेदनशील गांवों में विद्युत लाइनों की हर रोज जांच होगी और इसके लिए सरकार वॉलंटियर्स की तैनाती करेगी।
इस महीने की शुरुआत में हुई एक हाई लेवल समिति ने फैसला किया कि राज्य वन विभाग और टाटा पावर के वन्यजीव विंग द्वारा नियुक्त 80 स्वयंसेवक ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर देंगे।
वन्यजीव विंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'इन स्वयंसेवकों को क्षेत्र के हाथी शिकार समिति और वन सुरक्षा समिति के सदस्यों में से चुना जाएगा। बिजली के झटके के कारण वन्यजीवों की मौत पर विद्युत इंस्पेक्टर की रिपोर्ट, सूचना और कार्रवाई के लिए पीसीसीएफ (वन्यजीव) के साथ अनिवार्य रूप से शेयर की जाएगी।
ओडिशा के रिकॉर्ड के मुताबिक, 2018-19 और 2022-23 के बीच बिजली के झटके से 77 हाथियों की मौत हुई। इनमें से ज्यादातर मौतें जंगली सूअरों का शिकार करने के लिए शिकारियों द्वारा लगाई गई हाई टेंशन लाइनों के कारण हुई। इसके अलावा कई मामलों में ग्रामीणों ने भी हाथियों को अपने खेत में जाने से रोकने के लिए बिजली के तार लगा दिए।












Click it and Unblock the Notifications