ओडिशा खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी
भुवनेश्वर, 06 मई: ओडिशा के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है। हमारे मुख्यमंत्री संभावित चक्रवात की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। उनके निर्देश के अनुसार, हमने चेतावनी दी है कि अगर किसी भी तरह की कालाबाजारी होती है तो हम उससे मजबूती से निपटेंगे।

उन्होंने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखने और किसी भी रूप में कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए हैं। मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक है। घबराहट में खरीदारी न करें। स्वैन ने अपील की, "मैं जनता से हाथ जोड़कर अपील करूंगा कि वे घबराहट में खरीदारी से बचें।
मंत्री ने संभावित चक्रवात के मद्देनजर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। चक्रवाती के खतरे को देखते हुए ओडिशा सरकार ने 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि 8 मई तक साइक्लोन बंगाल की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इसके बाद इसकी रफ्तार 75 किमी/ घंटे हो सकती है। हम अभी इस पर नजर बनाकर हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 48 घंटे में 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications