ओडिशा सीएम पटनायक ने शुरू की मिशन शक्ति स्‍कूटर योजना, 15 हजार महिलाओं को दिए गए स्‍कूट

ओडिशा की महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए राज्‍य की बीजू जनता दल की सरकार एक से बढ़कर एक योजना लागू कर चुकी है। इसी क्रम में अब मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को मिशन शक्ति स्‍कूटर योजना का शुभारंभ किया है। मिशन स्‍कूटर योजना के तहत आज 15 हजार महिलाओं को स्‍कूटर डिलीवर की गई। आइए जानते हैं ये योजना क्‍या है और किसके लिए शुरू की गई है?

Naveen Patnaik

दरअसल, ये योजना पटनायक सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति योजना के लीडरों और सामुदायिक सहायता कर्मचारियों के लिए जिन्‍हें 1,00,000 रुपये तक के बैंक ऋण पर ब्याज छूट प्रदान की जाती है, ताकि ये महिलाएं स्कूटर खरीद सकें

मिशन शक्ति स्कूटर योजना के तहत आज 15 हजार मिशन शक्ति महिला सदस्यों को स्‍कूटर की डिलीवरी की गई। मुख्‍यमंत्री नवीन पटननायक ने हरी झंडी दिखाकर इन महिलाओं को स्‍कूटर रवाना करवाया।

नवीन पटनायक ने कह ये दिन महिला सशिक्‍तकरण के तहत हमेशा एक अहम दिन रहेगा। हमने अपनी मातओं और बहनों को सशक्‍त बनाने के लिए ये सकूटर मिश शक्ति की महिलाओं को सौंपा। सीए ने बताया किया इन महिलाओं को स्‍कूटर खरीदने के लिए एक लाख रुपये लोन दिया जा जा रहा है। उन्‍होंने बताया इसके लिए उनकी बीजद सरकार 528 करोड़ रुपये की ब्याज छूट देगी।

मुख्‍यमंत्री ने बताया कि राज्‍य की 2 लाख से अधिक मिशन शक्ति माताओं और जमीनी स्तर के कर्मचारियों को स्कूटर दिए जाएंगे इस योजना की शुरूआत करते हुए आज पंद्रह हजार से ज्यादा मिशन शक्ति महिलाओं को ये स्‍कूटर डिलीवर किया गया।
सीएम ने कहा ये गतिशीलता ही सशक्तिकरण है । इस स्‍कूटर योजना से महिलाओं को और आजादी मिलेगी। इसके साथ ही वो प्रोफेशनल तौर पर उन्‍हें नई संभावनाएं भी मिलेगी। सीएम ने कहा मुझे मालूम है कि मिशन शक्ति के तहत राज्‍य की महिलाएं बहुत अच्‍छा काम कर रही है। इसलिए मुझे विश्वास है कि महिलाएं और आगे बढ़े और बहुत अच्‍छा करें अपनी पूरी क्षमता को वो प्रयोग कर सकेंगी। इससे सत्‍तर लाख महिलाओं का मिशन शक्ति संगठन और सशक्‍त और मजबूर होगा। इस मिशन स्‍कूटर से महिलाओं को गतिशीलता मिलेगा और वो ओडिशा के विकास को नया आयाम देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+