Odisha: सीएम पटनायक ने 'कालिया योजना' के तहत 45 लाख से अधिक किसानों को दिए 900 करोड़ रुपये

ओडिशा के नुआखाई पर्व के मौके पर मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने 'कालिया योजना' के अंतर्गत 45 लाख से अधिक किसानों को 900 करोड़ की धनराशि वितरित की। याद रहे ओडिशा सरकार ने राज्‍य के किसानों की आजीविका और आय में वृद्धि के उद्देश्‍य से कृषक सहायता योजना और कालिया योजना शुरू की थी। जिसके तहत आज ये 900 करोड़ की धनराशि किसानों को दी गई।

Odisha CM Naveen Patnaik

ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए एक समारोह में किसानों को ये धनराशि प्रदान की। इस वित्तीय सहायता के तहत 43,88,000 रुपये छोटे और सीमांत और 68,750 भूमिहीन किसानों के अलावा अन्‍य लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की गई। मुख्‍यमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार इस 'कालिया योजना' के तहत 4.56 लाख लाभार्थियों में प्रत्‍येक किसान को 2,000 रुपये का भुगतान किया गया था।

सीएम बोले' मैं चाहता हूं किसान सम्‍मानपूर्ण जीवन व्‍यतीत करें
किसानों को धनराशि वितरित करते हुए ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने कहा 'मैं चाहता हूं कि प्रत्‍येक किसान राज्‍य के विकास में सहभागिता करके सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा के साथ जीवन बिताए। सीएम ने बताया अभी तक कालिया योजना के तहत किसानो को 12, 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

किसान के बच्‍चे डॉक्‍टर-इंजीनियर बने
ओडिशा सरकार कालिया सहायता प्राप्त करने वाले किसानों के बच्चों को हायर स्‍टडी के लिए छात्रवृत्ति भी दे रही है। इसके संबंध में सीएम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि किसानों को बच्‍चे पढ़े लिखकर शिक्षित बने और डॉक्‍टर और इंजीनियर के रूप में काम करें। सीएम ने आगे कहा ऐसा करके वो अपने परिवार ही नहीं राज्‍य का नाम रोशन करेंगे।

22 लाख से अधिक किसानों ने रजिस्‍ट्रेशन करवाया है

इसके अलावा सीएम ने बताया ओडिशा में किसानों के कल्‍याण के लिए कई योजनाएं लागू की जा चुकी है और प्रदेश सरकार फसल बीमा के लिए किसानों को प्रीमियम भुगतान कर रही है। उन्‍होंने बताया इस साल 22 लाख से अधिक किसानों ने फसल बीमा के लिए रजिस्‍ट्रेशन करवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+