ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने हरित भविष्य के लिए वन क्षेत्र विस्तार जारी रखने का लिया संकल्प
सीएम ने कहा, जंगल हमें साफ पानी स्वच्छ हवा, भोजन, जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं और जलवायु परिवर्तन से निपटने में हमारी मदद करते हैं। स्वस्थ ग्रह के लिए स्वस्थ वन महत्वपूर्ण हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को हरित और स्थायी भविष्य के लिए ओडिशा के वन क्षेत्र का विस्तार जारी रखने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने यह संकल्प आज अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर लिया।
सीएम ने कहा, जंगल हमें साफ पानी, स्वच्छ हवा, भोजन, जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं और जलवायु परिवर्तन से निपटने में हमारी मदद करते हैं। स्वस्थ ग्रह के लिए स्वस्थ वन महत्वपूर्ण हैं।
सीएम नवीन पटनायक ने एक ट्विटर पोस्ट पर लिखा, "अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर, हरित और टिकाऊ भविष्य के लिए ओडिशा के वन क्षेत्र का विस्तार जारी रखने का संकल्प लें।"












Click it and Unblock the Notifications