ओडिशा में सबसे लंबे सेतु का सीएम नवीन पटनायक ने किया उद्घाटन, 132 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है निर्माण

भुवनेश्वर, दिसंबर 21। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को महानदी के ऊपर नव निर्मित गोपीनाथपुर-बैदेश्वर सेतु का लोकार्पण किया। आपको बता दें कि 3.4 किमी लंबा ये ब्रिज ओडिशा का सबसे बड़ा पुल है। इस सेतु के निर्माण में राज्य सरकार का करीब 132.62 करोड़ रुपए का खर्चा हुआ है। गोपीनाथपुर-सिंहनाथ पीठ-बैदेश्वर हाईलेबल सेतु के निर्माण हो जाने से 5 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। यह सेतु कटक बड़ंबा नरसिंहपुर से बांकी बैद्यनाथपुर को संयोग कर रहा है। इस सेतु से कटक जिले के साथ ही अन्य जिले में आवागमन की सुविधा बेहतर हो जाएगी।

Odisha bridge

इसके साथ ही यह सेतु से कृषि, पर्यटन, व्यापार के लिए भी कारगर साबित होगा। नए सेतु को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह का माहौल क्योंकि काफी पुरानी मांग उनकी पूरी हुई है। इसके लिए लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया है।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार सुबह 11:15 बजे पुल का उद्घाटन किया। इस पुल के उद्घाटन से स्थानीय बेहद खुश नजर आए। इस मौके पर लोगों ने काफी खुशी जताते हो मुख्यमंत्री को हाथ हिलाकर स्वागत किया। फिर सभा स्थल से मुख्यमंत्री नए पुल के ऊपर गाड़ी के द्वारा पहुंचे और वहां पर पुल का उद्घाटन किए। पुल के ऊपर घूम कर उसका निरीक्षण भी किए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।

इस उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर बडंबा के विधायक देवी प्रसाद मिश्र, बांकी के पूर्व विधायक प्रभात रंजन त्रिपाठी, 5टी सचिव व मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत सचिन वी. कार्तिकेयन पांडियन प्रमुख मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+