ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने 5टी पहल के तहत 449 उच्च विद्यालयों का किया उद्घाटन
इसी तरह समय के महत्व पर छात्रों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, समय के महत्व के बारे में सभी जानते हैं। इसलिए बच्चे अपने समय का सदुपयोग कर सभी क्षेत्रों में दूसरों से आगे रह सकते हैं।

5टी स्कूल परिवर्तन अभियान के तीसरे चरण के तीसरे दिन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज पांच जिलों में 449 परिवर्तित उच्च विद्यालयों का उद्घाटन किया।
इनमें बालासोर जिले के 233 उच्च विद्यालय, नयागढ़ जिले के 64 उच्च विद्यालय, नुआपाड़ा जिले के 58 उच्च विद्यालय, सुंदरगढ़ जिले के 49 उच्च विद्यालय और रायगढ़ जिले के 45 उच्च विद्यालय शामिल हैं। इसके साथ ही तीसरे चरण में तीन दिनों में कुल 1134 परिवर्तित उच्च विद्यालयों का लोकार्पण किया गया।
गौरतलब है कि पिछले दो चरणों में प्रदेश में 3981 स्कूलों का कायाकल्प किया जा चुका है। तीन चरणों के पूरा होने के बाद राज्य में कुल 6132 स्कूलों का कायाकल्प हो जाएगा।
इस अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें 5टी के उपयोग के बारे में बताया और कहा कि वर्तमान युग तकनीक का युग है। प्रौद्योगिकी जीवन के हर पहलू को प्रभावित कर रही है। इसलिए इसलिए बच्चों को नई तकनीकों के बारे में सीखने की कोशिश करनी चाहिए, ताकि वे आधुनिक युग में सभी क्षेत्रों में दूसरों से आगे रहें।
इसी तरह समय के महत्व पर छात्रों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि समय के महत्व के बारे में सभी जानते हैं। इसलिए बच्चे अपने समय का सदुपयोग कर सभी क्षेत्रों में दूसरों से आगे रह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications