ओडिशा: 'ये उनकी हताशा है', बीजेपी के आरोप पर बीजेडी ने किया जमकर पलटवार

Odisha news: ओडिशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के आरोप पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के आरोप उनकी हताशा को दिखा रहा है।

बीजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिबाला मिश्रा, बीजेडी राउरकेला इकाई के अध्यक्ष हलु मुंडारी और कार्यकारी अध्यक्ष प्रद्युम्न त्रिपाठी, सुंदरगढ़ जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष, राउरकेला इकाई के प्रवक्ता जयंत मिश्रा सहित अन्य ने संयुक्त बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की लोकप्रियता से भाजपा में हताशा छाई है। वे लगातार बढ़ती घटनाओं से निराश और ईर्ष्यालु दोनों है।

ओडिशा: बीजेपी में छा गई हताशा, बीजेडी ने किया पलटवार

नवीन सरकार के शासन के दौरान ओडिशा में विश्वविद्यालय तीन से बढ़कर 35 हो गए- बीजेडी

उन्होंने कहा कि नवीन लगातार छठी बार सीएम बनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बीजेपी को अपने आरोपों को साबित करने या बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से जांच कराने की चुनौती दी है। नवीन के शासन के दौरान ओडिशा में विश्वविद्यालय तीन से बढ़कर 35 हो गए। सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तीन से बढ़कर 14 हो गए।

बीजेपी ने सीएम नवीन पटनायक पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

बता दें कि भाजपा ने नवीन पटनायक सरकार पर अपने शासन के 24 वर्षों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कुशासन और सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाया है। इसके एक दिन बाद सत्तारूढ़ बीजद ने बीजेपी पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोप उनकी हताशा को दिखा रहा है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा: लैंगिक समानता पर जागरूकता बढ़ाने को मिश्रित टीम फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, हर टीम में 7 महिला खिलाड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+