Odisha: 2 अक्टूबर गांधी जयंती से BJD करेगी 'जनसंपर्क पदयात्रा' की शुरूआत

Odisha News: ओडिशा की सत्तारूढ पार्टी बीजू जनता दल (BJD) राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए गांधी जयंती के अवर पर 2 अक्टूबर से अपनी वार्षिक 'जनसंपर्क पदयात्रा' शुरू करेगी।

यह पदयात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर जयप्रकाश नारायण की जयंती तक चलेगी। इस दौरान सीएम नवीन पटनायक ने बताया कि यह पदयात्रा राज्य के हर कोने को कवर करेगी। साथ ही, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरुक करने का काम भी करेगी।

Naveen Patnaik

बताया कि गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, उत्कलमणि गोपबंधु दास जयंती और जयप्रकाश नारायण जयंती मनाने के साथ-साथ प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में यह पदयात्रा निकाली जाएगी। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने जन संपर्क पदयात्रा के बारे में सांसदों, विधायकों, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों सहित पार्टी नेताओं को एक पत्र भी लिखा।

इस दौरान उनसे सरकार की जन-समर्थक पहल के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया। पार्टी की उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि पार्टी सभी विधानसभा क्षेत्रों में जिला परिषद क्षेत्र और नागरिक निकाय स्तर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों के लिए 12 अक्टूबर से एक महीने के लिए प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित करेगी।

पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेगें। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष, पर्यवेक्षक और अन्य वरिष्ठ नेता शिविरों की निगरानी करेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पार्टी रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण अभियान और अन्य सामाजिक गतिविधियां भी आयोजित करेगी। बीजद का स्थापना दिवस 26 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में मनाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+