Odisha: बीजद और कांग्रेस का दावा- LPG सिलेंडर के दामों में कटौती चुनावों से प्रेरित है

केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये प्रति सिलेंडर कटौती कर दी है एलपीजी की कीमत में कटौती को लेकर ओडिशा में राजनीति गरमा गई है। ओडिशा की बीजेडी और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने आगामी चुनावों को देखते हुए यह फैसला लिया है।

LPG cylinder prices cut

भाजपा बोली इस फैसले से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा

हालांकि भाजपा ने दावा किया कि केंद्र सरकार के इस फैसले से महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सब्सिडी में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी देश की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक उपहार है।

इसके साथ ही मंत्री धमेंद्र प्रधान ने कहा इससे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सीधे-सीधे 400 रुपये का लाभ मिलेगा। इस योजना की लाभार्थियों को 400 रुपये सस्‍ता सिलेंडर मिलेगा।

बीजद बोली अभी और कटौती करनी चाहिए थी

वहीं बीजेडी ने कहा कि सरकार को सिलेंडर के दामों में अभी और कटौती करनी चाहिए थी। बीजद उपाध्यक्ष देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कीमतों में कटौती से निस्संदेह सभी आवश्यक वस्तुओं की ऊंची कीमतों को देखते हुए उपभोक्ताओं को मदद मिलेगी लेकिन एलपीजी की कीमत प्रति सिलेंडर 700 रुपये से अधिक बढ़ गई है। ऐसे में केंद्र को कीमतों में और कमी करनी चाहिए थी।

कांग्रेस बोली चुनाव बाद वापस लेंगे ये फैसला

वहीं कांग्रेस नेता पंचानन कानूनगो ने कहा कि केंद्र ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है, लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा। उन्‍होंने दावा किया कि केंद्र ने एलपीजी की कीमत कम कर दी है, लेकिन चुनाव के बाद इसे वापस ले लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+