1 मई से ओडिशा में शुरू होगा ओबीसी सर्वे, 21 से 27 मई तक चलेगा विशेष अभियान
सर्वेक्षण राज्य के सभी 314 ब्लॉकों और 114 शहरी स्थानीय निकायों में ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा किया जाएगा। सर्वे 20 मई तक चलेगा जबकि सर्वे के लिए 21 से 27 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

ओडिशा में 1 मई से ओबीसी सर्वे का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो रहा है, जिसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों को ऑफलाइन सर्वे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये सर्वे मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कराया जायेगा।
सर्वेक्षण राज्य के सभी 314 ब्लॉकों और 114 शहरी स्थानीय निकायों में ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा किया जाएगा। सर्वे 20 मई तक चलेगा, जबकि सर्वे के लिए 21 से 27 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
बिहार के बाद ओबीसी सर्वेक्षण करने वाला ओडिशा दूसरा राज्य है। गांवों में सर्वे के लिए गणना केंद्र खोले जाएंगे। ये केंद्र या तो स्कूलों या आंगनबाड़ी केंद्रों में खोले जाएंगे। ऑफलाइन सर्वे के लिए प्रगणक के रूप में शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सर्वेक्षण के लिए भुवनेश्वर में 101 केंद्र खोले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications