तेलंगाना: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की संख्या बढ़ी, अब फ्री में मिलेगी 843 मेडिसिन
हैदराबाद, 12 जुलाई। तेलंगाना के सरकारी अस्पतालों में अब 123 नई तरह की दवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पतालों में मुफ्त दवाओं की संख्या 720 से बढ़ाकर 843 कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत अस्पतालों की समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि डॉक्टरों को सभी दवाओं की सूची और उसके विवरण के साथ एक पुस्तिका दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव के अनुसार तेलंगाना के सरकारी अस्पतालों में अब 123 नई मेडिसिन उपलब्ध कराई जाएगी। इन दवाओं के लिए अब मरीजों को बाहर भटना नहीं पड़ेगा। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के तहत अस्पतालों की समीक्षा बैठक के दौरान ये निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अब केवल जेनेरिक दवाएं ही लिखी जाएंगी।
तेलंगाना सरकार के इस निर्णय से सरकारी अस्पतालों में अब बेहतर इलाज की व्यवस्था होगी। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, जिला स्तर पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं, इसलिए रोगियों को अनावश्यक रूप से हैदराबाद रेफर करने की आवश्यकता नहीं है। मंत्री ने सभी विभागों के बिल, विशेष रूप से आहार और स्वच्छता, और हाउस सर्जन, जूनियर डॉक्टर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के वेतन को तुरंत मंजूरी देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications