इनकम टैक्ट मामले में ईडी जांच के लिए चंद्रबाबू नायडू को भेजा गया नोटिस
आयकर मामले में ईडी जांच के लिए वाईएसआरसीपी ने नायडू को नोटिस भेजा
आंध्र प्रदेश में टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आयकर विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिस पर सूचना प्रौद्योगिकी और उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने सोमवार को इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच की मांग की।

118 करोड़ रुपये की अघोषित आय पर नायडू को भेजा गया नोटिस
118 करोड़ रुपये की अघोषित आय पर नायडू को आयकर विभाग द्वारा जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जिक्र करते हुए मंत्री गुडीवाड़ा ने 'कुशल अपराधी' करार देते हुए आरोप लगाया कि टीडीपी नेता एपी राज्य कौशल विकास निगम (एपीएसएसडीसी) के साथ-साथ राजधानी अमरावती के विकास के माध्यम से बड़े पैमाने पर धन शोधन में शामिल थे।
जवाब देने से बच रहे हैं नायडू
विशाखापत्तनम में मीडिया से बात करते हुए नायडू पर तीखा हमला करते हुए मंत्री अमरनाथ ने कहा टीडीपी प्रमुख आईटी विभाग द्वारा उन्हें जारी किए गए नोटिस का सीधा जवाब देने से बच रहे हैं। उन्होंने कहा टीडीपी प्रमुख के राजनीति में शामिल होने से पहले और बाद की संपत्ति का मूल्य जानने की कोशिश की गई।
मंत्री ने नायडू पर लगाया ये आरोप
इसके साथ ही मंत्री ने कहा नायड का राजीनतिक जीवन भ्रष्टाचार और साजिशों से भरा पड़ा है। जिन्होंने राजनीतिक भ्रष्टाचार का सहारा लिया और हजारों करोड़ रुपये कमाए। मंत्री ने दावा कि नायडू जितना शायद ही कोई इतने घोटालों में शामिल नहीं रहा होगा।












Click it and Unblock the Notifications