‘इंटरफेथ मैरेज से नहीं एतराज, पर लव जिहाद नहीं बर्दाश्त’, देवेंद्र फडणवीस ने कड़क कानून लाने का संकल्प दोहराया
ओडिशा के बालासोर बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुए शुक्रवार की रात के ट्रेन हादसे में, अब तक 288 लोगों की दु:खद मौत की खबर है।

पुणे: दूसरे धर्म के लोगों से शादी किए जाने पर एतराज नहीं है। लेकिन इन दिनों महिलाओं को बरगलाकर, झूठे आश्वासन देकर शादी की जा रही है। जो लोग पहले से ही शादीशुदा होते हैं, वे अपनी पहचान छुपाकर महिलाओं को फंसाते हैं। इस तरह लव जिहाद की कई घटनाएं देखने में आ रही हैं। महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद को लेकर अलर्ट है। हम इस पर कड़क कानून लाने की तैयारी कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों के कानूनों पर रिसर्च शुरूहै। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन शब्दों में लव जिहाद की बढ़ती घटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
देवेंद्र फडणवीस आज (3 जून, शनिवार) पुणे में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने महाराष्ट्र से बड़ी तादाद में गायब हो रही महिलाओं और लड़कियों के मामले में सवाल किए जाने पर कहा कि, राज्य से लापता हो रही महिलाओं और लव जिहाद के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार बेहद संवेदनशील है। आंकड़ों पर गौर करें तो लापता महिलाओं की खोज करने के 90 फीसदी मामले में हम प्रशासन कामयाब रहा है। कहीं-कहीं तो यह आंकड़ा 95 फीसदी तक है।
'बाल तस्करी को लेकर महाराष्ट्र सरकार पूरी तरह सावधान और सतर्क'
महाराष्ट्र में इन दिनों बाल तस्करी को लेकर आ रही खबरों के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि, गृहविभाग बाल तस्करी की रोकथाम को लेकर भी बेहद गंभीर है। हम लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाइयां कर रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने बाल तस्करी के खिलाफ जिनती कार्रवाइयां की हैं, उतनी और किसी ने कहीं नहीं की। महाराष्ट्र में हर हाल में इसे रोकने का काम शुरू है।
ओडिशा ट्रेन हादसे पर यह बोले गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस
ओडिशा के बालासोर बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुए शुक्रवार की रात के ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की दु:खद मौत की खबर है। कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर से हुई इस भीषण दुर्घटना में 900 से ज्यादा लोग जख्मी भी हुए हैं। इस हादसे पर देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार वालों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।












Click it and Unblock the Notifications