Niti Aayog ने आंध्र प्रदेश में 'स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन' स्थापित करने का किया निर्णय
केंद्र सरकार का थिंक टैंक नीति आयोग आंध्र प्रदेश के समग्र विकास के लिए स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन (एसआईटी) की स्थापना करेगा।आला अधिकारियों की इस बैठक में आंध्र प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विकास पर रणनीति बनाने सहित राज्य के समग्र विकास पर चर्चा की।

अतिरिक्त सचिव वी राधा ने के नेतृत्व में नीति आयोग के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव के एस जवाहर रेड्डी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की ओर विभिन्न मुद्दों पर बात की ।
उन्होंने जानकारी दी कि नीति आयोग अगले कुछ वर्षों में विकास रणनीति तैयार करने के लिए राज्य को 5 करोड़ रुपये की धनराशि देगा। राज्य का उच्च विकास का लक्ष्य हासिल करने के लिए दी जाने वाली इस योजना में बौद्धिक और वित्तीय सहायता भी शामिल है।
इस बैठक के बाद नीति आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। इस मौके पर आंध्र प्रदेश के कल्याण और विकास नीतियों पर चर्चा हुई।
इस बैठक के बाद सीएम रेड्डी ने कहा यह एक स्वागत योग्य निर्णय है,इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विशाखापत्तनम देश में शहरीकरण और औद्योगीकरण के लिए चुने गए चार शहरों में से एक था।
सीमए ने कहा हमारी आंध्र प्रदेश सकरार अन्य प्रोजेक्ट के बीच भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुलापेटा समुद्री बंदरगाह, अदानी डेटा सेंटर और हवाई अड्डा कनेक्टिविटी रोड डेवलेप करके शहर को वैश्विक मानचित्र पर लाने का प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications