निरंजन रेड्डी ने कहा, 'तेलंगाना के गठन में अड़ंगा लगाने वाले रोक रहे हैं राज्य का विकास'

निरंजन रेड्डी ने कहा, 'अलग तेलंगाना के गठन में अड़ंगा लगाने वाले नेता अब अलग-अलग नकाब पहनकर राज्य में घूम-घूम कर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं।

telangana

तेलंगाना के कृषि मंत्री एस. निरंजन रेड्डी ने राज्य में की जा रही अपनी पदयात्राओं के दौरान राज्य सरकार को दोष देने को लेकर विपक्षी दलों को घेरा। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।

निरंजन रेड्डी ने कहा, 'अलग तेलंगाना के गठन में अड़ंगा लगाने वाले नेता अब अलग-अलग नकाब पहनकर राज्य में घूम-घूम कर सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। उनके पास तेलंगाना के भविष्य के लिए ना तो जिम्मेदारी है और ना ही योजना। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को छोड़कर, कोई भी नेता तेलंगाना के भविष्य के बारे में नहीं सोचेगा और मुझे भरोसा है चंद्रशेखर राव एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।'

गुरुवार को यहां पिछड़ा वर्ग कल्याण और नागरिक आपूर्ति मंत्री गंगुला कमलाकर के साथ मार्कफेड पेट्रोल बंक का उद्घाटन करने के बाद बोलते हुए, निरंजन रेड्डी ने किसानों को यासंगी सीजन में सबसे अधिक उपज पैदा करके अब तक का रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी। वर्ष 2014-15 में 28.18 लाख एकड़ में सभी किस्मों की फसल बोई गई थी और वर्ष 2022-23 में खेती का रकबा बढ़कर 68.53 लाख एकड़ हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+