Jammu Kashmir: आम आदमी पार्टी की नवगठित कमेटियों के सदस्य लेंगे शपथ, भव्य समारोह का आयोजन
जम्मू कश्मीर में धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही आम आदमी पार्टी की नवगठित कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शुक्रवार को शपथ लेंगे। जम्मू व श्रीनगर में अलग अलग हो रहे इन शपथ समारोहों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में धीरे धीरे रफ्तार पकड़ रही आम आदमी पार्टी की नवगठित कमेटियों के पदाधिकारी एवं सदस्य शुक्रवार को शपथ लेंगे। जम्मू व श्रीनगर में अलग अलग हो रहे इन शपथ समारोहों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और शुक्रवार को दोनों जगहों पर पार्टी की कमेटियों के पदाधिकारी पार्टी की नीति रीति के रास्ते पर चलने की शपथ लेंगे।

जम्मू में कमेटियों के साढ़े आठ सौ से अधिक पदाधिकारी जबकि कश्मीर में छह सौ से अधिक पदाधिकारियों की शपथ होगी। इन कमेटियों के शपथ लेने के बाद पार्टी ब्लाक व बूथ स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को नियुक्त करेगी जो आगे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के अलावा वोटरों को जोड़ने का काम भी करेंगे।
आम आदमी पार्टी जम्मू की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार, जम्मू में यह कार्यक्रम बनतालाब में होगा। कार्यक्रम में दिल्ली के विधायक एवं जम्मू कश्मीर में आम आदमी पार्टी के प्रभारी दुर्गेश पाठक शामिल होने पहुंचे रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली सरकार में केबिनेट मंत्री इमरान हुसैन विशेष रुप से कार्यक्रम में शामिल होने जम्मू पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम की भव्य तैयारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications