हरियाणा में नवनिर्वाचित पंच सरपंचों ने ली शपथ, CM मनोहर लाल ने दिया बड़ा बयान

Newly elected panch sarpanchos took oath in Haryana, CM Manohar Lal gave a big statement
हरियाणा में शनिवार को 70 हजार से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसमें पंच, सरपंच, जिला परिषद और ब्लॉक समिति के मेंबर शामिल हैं। इसमें सीएम मनोहर लाल और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम ने गांवों के विकास कार्य में भ्रष्टाचार पर चिंता जताई।

सीएम ने कहा कि सरपंच का पूरा गांव और पंच का पूरा वार्ड होता है। इसी तरह जिला परिषद और ब्लॉक समिति चेयरमैन भी माने। यह हमारा धर्म होना चाहिए कि हम यह मानें कि मैं सबका प्रतिनिधि हूं। सिर्फ उनका नहीं जिन्होंने वोट दिया। इसलिए पूरे गांव या क्षेत्र का विकास कराएं। हमें गांव की एकता बनाई रखनी चाहिए। कई बार गुटबाजी सामने आती है। विपक्षी दलों के विधायकों के क्षेत्र में भी बराबर विकास करवाते हैं।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव में 40 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए। इसके बदले उन्हें विकास के लिए 300 करोड़ रुपए विकास के लिए दिए जाएंगे। इसमें सर्वसम्मति से चुनी पंचायत को 11 लाख, सरपंच के लिए 5 लाख, पंच के लिए 50 हजार और पंचायत समिति सदस्य के लिए 2 लाख रुपए जाएंगे।

हरियाणा में भी दिल्ली-6 की थोक मार्केट, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी मंजूरी
सीएम ने कहा कि बहुत जल्दी गांव का विकास भी शहरों के बराबर होगा। हर गांव में ग्राम पंचायतों के लिए अलग कार्यालय बनाए जाएंगे। जिला परिषदों के भी कार्यालय बनेंगे। पंचायत समितियों के कार्यालय की भी व्यवस्था की जाएगी।

सीएम ने कहा कि जिला परिषद और पंचायत समिति में छोटी बैठक के बजाय लोकसभा और विधानसभा की तरह सेशन चलाएं जाएं। इसमें सभी विपक्षियों को भी साथ लिया जाए। इसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी सहयोग करें। मनोहर लाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के लिए 10 व 11 दिसंबर और 16 से 18 दिसंबर तक गांव स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें लोग पहचान पत्र की त्रुटियां दूर करवा सकते हैं। इसके अलावा जिसको नया बनवाना हो, वह भी आवेदन कर सकता है।

मनोहर लाल ने कहा कि 7 हजार क्लास वन अफसरों को गांवों के काम की देखरेख का जिम्मा दिया गया है। एक गांव-एक अधिकारी को ग्राम संरक्षक के नाम से तैनात किया है। 6 हजार से ज्यादा गांवों में इनकी तैनाती हो चुकी है। हालांकि वहां की पंचायत या लोकल अफसर यह न समझें कि उन पर नजर रखने के लिए यह सब किया गया है। ग्राम संरक्षक को उनके सहयोग के लिए लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+