चौटाला से पानीपत तक मिली नये ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को मंजूरी: दुष्यंत चौटाला

चौटाला से पानीपत तक मिली नये ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को मंजूरी: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा को केंद्र सरकार ने सड़क परियोजना का एक और तोहफा दिया है। मोदी मंत्रिमंडल ने चौटाला से पानीपत तक के नये ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इतना ही नहीं, इसे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के भारतमाला-।। में ही शामिल किया गया है। कैबिनेट की मुहर के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में जुटा है। डीपीआर तैयार होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होगा। अहम बात यह है कि यह प्रोजेक्ट अकेले चौटाला से पानीपत नहीं होगा, बल्कि इसके जरिये उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की सीधे बीकानेर से कनेक्टिविटी होगी।

New green field corridor

देहरादून से बीकानेर तक का लम्बा सफर इस प्रोजेक्ट के बाद लगभग आठ घंटों में तय हो सकेगा। यही नहीं, यह सड़क परियोजना सैन्य दृष्टि से भी काफी अहम होगी। वहीं केंद्र ने हिसार से रेवाड़ी तक के नये एक्सप्रेस-वे को भी मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं को लेकर राज्य सरकार लम्बे समय से केंद्र के संपर्क में थी। प्रदेश सरकार मेरठ से बीकानेर तक की सड़क परियोजनों पर काम कर रही है, इसका खुलासा सबसे पहले दैनिक ट्रिब्यून ने ही किया था। चौटाला से आगे बीकानेर तक फोर लेन की सड़क पहले से ही बनी हुई है। वहीं पानीपत से मेरठ तक की सड़क भी फोर लेन है और मेरठ से देहरादून तक की कनेक्टिविटी हो चुकी है।

चौटाला से पानीपत तक एकदम नया ग्रीन फील्ड कॉरिडोर होगा, जो 152डी को भी क्रॉस करेगा। यह ग्रीन फील्ड कॉरिडोर चौटाला के अलावा रोड़ी, उकलाना, बरोदा, अलेवा, सफीदों, सिवाह आदि कस्बों से होकर गुजरेगा। इतना ही नहीं, इसे 152डी और दिल्ली से कटरा तक बन रहे ग्रीन फील्ड कॉरिडोर से भी कनेक्ट किया जाएगा। हिसार से रेवाड़ी तक का एक्सप्रेस-वे भी कई जिलों व शहरों को आपस में जोड़ेगा।

महेंद्रगढ़ में बनेगा बाईपास
हिसार से रेवाड़ी सड़क के तहत ही महेंद्रगढ़ शहर का बाईपास भी बनेगा। इतना ही नहीं, इस बाईपास को सरकार ने 152डी से जोड़ने की प्लानिंग बनाई है ताकि महेंद्रगढ़ के लोगों को सीधे चंडीगढ़ पहुंचने में कोई दिक्कत न आए। इस सड़क की मांग भी 152 डी के बनने के दौरान से ही उठती आ रही है।

बॉर्डर तक होगी सीधी पहुंच
प्रदेश में नई सड़क परियोजनाओं से मेरठ और हिसार छावनी के अलावा कई बॉर्डर तक सीधी पहुंच संभव होगी। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे जहां बाघा बॉर्डर तक पहुंच बनाएगा। वहीं हिसार से फाजिल्का बॉर्डर और बीकानेर तक की कनेक्टिविटी भी होगी। यानी एक तरह से हिसार और मेरठ डिफेंस बेस से फाजिल्का, बीकानेर व वाघा बॉर्डर तक फोर्स तक आना काफी आसान हो जाएगा।

प्रदेश के विकास को मिलेगी नई ऊंचाई: दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चौटाला से पानीपत तक के ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो रही है। यह सड़क बनने के बाद देहरादून से सीधे बीकानेर तक सीधा संपर्क हो जाएगा। समय की भी काफी बचत होगी। सैन्य दृष्टि से भी यह परियोजना काफी अहम है। हिसार से रेवाड़ी तक की सड़क परियोजना भी मंजूर हो चुकी है। हरियाणा में सड़कों एवं एक्सप्रेस-वे का जाल बिछाया जा रहा है ताकि प्रदेश के विकास कोई नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+