पंजाब: फाजिल्का में जल्द खुलेगा एक नया सरकारी प्राइमरी स्कूल
मान सरकार फाजिल्का में जल्द एक नया सरकारी प्राइमरी स्कूल खुलेगा।

पंजाब के फाजिल्का में जल्द एक नया सरकारी प्राइमरी स्कूल खुल जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस प्राइमरी स्कूल को 31 जुलाई 2023 तक तैयार कर लिए जाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि यह स्कूल फाजिल्का में इंटरनेशनल बॉर्डर के समीप है, जिसके निर्माण का काम जारी है।
मंत्री बैंस ने स्कूल का ले-आउट डिजाइन भी दिखाया है। इसका डिजाइन निजी स्कूलों की इमारत जैसा दिखाई देता है। मंत्री बैंस ने कहा कि CM भगवंत मान द्वारा किए गए दावे के अनुसार साल 2023 के अंत तक पंजाब में और 100 नए स्कूलों की शुरुआत हो जाएगी।
स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना के तहत अपग्रेड
पंजाब सरकार ने बीते जनवरी महीने में राज्य में बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक तकनीक से लैस स्कूल ऑफ एमिनेंस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत वर्तमान 117 स्कूलों को स्कूल ऑफ एमिनेंस के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। इनमें 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंजाब सरकार ने इस परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित किया है। प्रदेश के 23 जिलों के 117 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications