जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव नवीन पटनायक की महिलाओं और युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है- बीजेडी
बीजेडी ने कहा है कि रविवार को हुआ जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भुवनेश्वर, 16 मार्च। बीजेडी ने कहा है कि रविवार को हुआ जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बीजेडी प्रवक्ता सुलता देव, लोरा महापात्रा और सोफिया आलम ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि मौजूदा मानदंडों में जिला परिषद अध्यक्ष पदों के लिए महिलाओं को 50% का आरक्षण दिया गया है, लेकिन सीएम पटनायक ने सुनिश्चित किया है कि महिलाएं 70% परिषदों का नेतृत्व करें।

उन्होंने कहा कि 21 महिलाएं 30 जिलों में परिषद अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के लिए तैयार हैं। देव ने कहा कि यह पहली बार है कि ओडिशा के इतिहास में इतनी सारी महिलाओं को परिषद चलाने के लिए चुना गया है। यह महिलाओं के नेतृत्व और उनके सशक्तिकरण में नवीन पटनायक के भरोसे को दोहराता है।
यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले सियासी मैदान में पूर्व सीएम निशंक की एंट्री, जानिए उत्तराखंड की सियासत में क्यों खास हैं निशंक
बीजेडी प्रवक्ताओं ने आगे कहा कि सीएम ने अपने गृह जिले गंजम में एक ओबीसी महिला उम्मीदवार अंजलि स्वैन को जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में चुना है। महिला सशक्तिकरण का एक और उदाहरण रायगढ़ कि जिला परिषद अध्यक्ष सरस्वती मांझी हैं। सुदूर काशीपुर की रहने वाली यह आदिवासी नेता की उम्र महज 23 साल है और वह विज्ञान से स्नातक हैं। चुने गए जिला परिषद अध्यक्षों में उनकी उम्र सबसे कम है।












Click it and Unblock the Notifications