AAP का बड़ा कदम, राजस्थान और MP में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, किन्हें सौंपी कमान

विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर बड़ा निर्णय ले रही है। पार्टी ने दो राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ अन्य की पदों पर नियुक्ति की है।

Naveen Paliwal and Rani Agrawal

राजस्थान और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूती देने के लिए बड़े निर्णय ले रही है। इसके साथ सदस्यता अभियान को धार देने के लिए प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर तक पार्टी की सभी ईकाई को सक्रिय कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को पार्टी ने बड़ा निर्णय लेते हुए राजस्थान और मध्य प्रदेश संगठन में कई अहम नियुक्तियां की हैं। जिसके तहत नवीन पालीवाल और रानी को आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा पार्टी ने सात सह प्रभारी भी नियुक्त किए हैं।

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर, चैतर वसावा, हेमंत खावा, मुकेश अहलावत, नरेश यादव, नरिंदर पाल सिंह सावना और शिवचरण गोयल को राजस्थान में सह प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पार्टी ने नवीन पालीवाल को प्रदेश का जिम्मा सौंपा। उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए भाजपा, कांग्रेस सहित विभिन्‍न दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इन दोनों राज्‍यों में अपने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने राजस्‍थान में प्रदेश अध्‍यक्ष और सात सह प्रभारी नियु‍क्‍त किए। वहीं, मध्‍य प्रदेश में प्रदेश अध्‍यक्ष और गोवा में एक-एक प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्‍त किया है।

कोटा निवासी वरिष्‍ठ नेता नवीन पालीवाल को आम आदमी पार्टी ने राजस्‍थान का प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। जिन सात सह प्रभारियों की नियुक्ति आप पार्टी ने की है, उनमें अमनदीप सिंह 'गोल्‍डी मुसाफिर', चैतर वस्‍वा, हेमंत खावा, मुकेश अहलवात, नरेश यादव, नरिंदर पाल सिंह सावना और शिव चरण गोयल हैं।

मध्‍य प्रदेश में आप पार्टी ने रानी अग्रवाल को प्रदेश अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी सौंपी है। गोवा में आप पार्टी ने दीपक सिंगला को प्रभारी और चेतन रावल को सह प्रभारी बनाया है। इन तीनों ही राज्‍यों में संगठन में हुई नियुक्तियों की जानकारी आप पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी डॉ संदीप पाठक ने दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+