चंद्रबाबू नायडू ने प्रवासी भारतीयों के लिए लॉन्च की TDP की वेबसाइट
विजयवाड़ा, 16 अप्रैल: तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए पार्टी की विशेष वेबसाइट www.nritdp.com लॉन्च की है। शुक्रवार को लॉन्च की गई इस वेबसाइट का मकसद दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले टीडीपी समर्थकों और इकाइयों को एक मंच पर लाना है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इसके साथ-साथ विदेश में पढ़ रहे पार्टी कैडर के बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन- लैंडलाइन सर्विस- 918645350888 और व्हाट्सएप सर्विस- 918950674837 भी शुरू की है। ये हेल्पलाइन पार्टी के हैदराबाद स्थित केंद्रीय कार्यालय में स्थापित की गई है।
हैदराबाद में वेबसाइट लॉन्च करने के बाद टीडीपी प्रमुख ने कहा कि विदेशों में तेदेपा के जो प्रशंसक और समर्थक हैं, वो इन सवेबसाइट पर अपना नाम दर्ज कराएं और इसका फायदा उठाएं। नायडू ने कहा कि यह खुशी की बात है कि तेदेपा का 40वां स्थापना दिवस समारोह विदेशों में भी आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी के बहुत से समर्थक विदेशों में बसे हैं और वो वहीं से किसी ना किसी तरह से हमसे जुड़ते हैं। अब वेबसाइट के जरिए सबको एक जगह प्लेटफॉर्म मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications