हरियाणा के गरीबों के लिए बेहद कारगर साबित हो रही मुख्यमंत्री अंत्योदय योजना, लाभार्थी पैदा कर रहे रोजगार
चंडीगढ़, 1 जुलाई। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हरियाणा सरकार की एक पहल है जिसके जरिए राज्य में सबसे गरीब परिवारों की पहचान की गई है। इस योजना के तहत, कौशल विकास, स्वरोजगार और रोजगार सृजन के उपायों का एक पैकेज अपनाया जाएगा ताकि अंत्योदय परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय शुरू में 1.00 लाख रू0 और बाद में 1.80 रू0 लाख तक प्रति वर्ष बढ़ाई जा सके। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर लाभार्थी ना केवल खुद का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

इस योजना के तहत कौशल विकास, स्वरोगार और रोजगार सृजन के उपायों का एक पैकेज तैयार किया गया है ताकि अंत्योदय परिवारों की न्यूनतम वार्षिक आय शुरू में 1.00 लाख रुपए और बाद में 1.80 लाख रुपए तक प्रति वर्ष बढ़ाई जा सके। इसमें राज्य के उन परिवारों को शामिल किया गया है, जिनकी वर्षिक आय 1 लाख रुपए से कम है। बता दें कि इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने साल 2022 में गुरु रविदास की 644वीं जयंती के अवसर पर किया था। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत प्रदेश के 1 लाख अति गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से पहले 2 चरणों में आयोजित अंत्योदय मेलों में लगभग 50 हजार परिवारों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया गया है।
बता दें कि अब हरियाणा के सरकारी महकमों, बोर्ड-निगमों और सरकारी संस्थाओं में अब फिर से अनुबंध आधार पर कर्मचारियों की भर्ती होगी। प्रदेश सरकार ने कच्चे कर्मचारियों की भर्ती पर पिछले साल 28 सितंबर से लगी रोक को हटा दिया है। कच्ची नौकरियों में गरीब परिवारों के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। नौकरी के लिए अंत्योदय परिवार की सूची में शामिल परिवारों, सक्षम युवाओं और जरूरतमंद लोगों जिनके परिवारों की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
1.80 लाख रुपये तक सालाना कमाई वाले परिवाराें के युवाओं को नौकरी में 40, ढाई लाख तक के लिए 30, चार लाख तक के लिए 20 और छह लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों के लिए 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। जिनके पास कौशल प्रमाणपत्र होगा, उन्हें भर्ती में 20 अंक, आर्थिक सामाजिक आधार के पांच और संयुक्त पात्रता परीक्षा के 10 अंक मिलेंगे। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के दायरे में आने वाले परिवारों को 50 अंक मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications