पंजाब: मोगा AAP विधायक अमनदीप ने लिया फसल खराबे का जायजा, जल्द गिरदावरी के दिए निर्देश

मोगा विधायक ने गांव धल्लेके का दौरा करते हुए फसल नुकसान का जायजा लिया। इसी के विधायक अमनदीप ने अधिकारियों को जल्द गिरदावरी कराने के निर्देश दिए।

Moga MLA

पंजाब के मोगा में पिछले दिनों बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोगा, बठिंडा, श्रीमुक्तसर साहिब व अन्य जिलों का दौरा किया था। जिसके बाद सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को गिरदावरी करवाकर जल्दी मुआवजा दिए जाने कए आदेश दिए थे। मोगा विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने आज गांव धल्लेके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को किसानों की फसल के नुकसान का एक सप्ताह में गिरदावरी करवाकर जल्दी रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। ताकि पीड़ित किसानों को उनकी फसल के हुए नुकसान की भरपाई हो सके।

एसडीएम-तहसीलदार कार्यालय में संपर्क करें किसान
उन्होंने किसानों से भी अपील की कि जिनकी फसलों का नुकसान हुआ है, वह संबंधित SDM, तहसीलदार, कानूनगों, पटवारी के दफ्तर में संपर्क करें, ताकि उनकी गिरदावरी करवाकर जल्दी रिपोर्ट तैयार की जा सके। इस मौके पर विभिन्न गांवों के पंच, सरपंच, किसान व आम आदमी पार्टी के वालंटियर उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+