मोदी सरकार ने तेलंगाना में पूरे नहीं किए तीन वादे, तो BJP की 100 सीटों पर जब्त होगी जमानत: केटी रामाराव
तेलंगाना के उद्योग मंत्री केटी रामराव ने केंद्र की बीजेपी सरकार को तेलंगाना के विकास में सहयोग ना करने पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया अगर मोदी सरकार अपने वादे पूरी नहीं कर पाई तो इस बार विधानसभा चुनाव में तेलंगाना की 100 सीटों पर बीजेपी कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हो जाएगी। दरअसल, केटीआर ने केंद्र से काजीपेट कोच फैक्ट्री, बय्याराम स्टील प्लांट की स्थापना और पलामुरू रंगारेड्डी लिफ्ट इरिगेशन (PRLI) को राष्ट्रीय दर्जा देने सहित वादों को पूरा करने की मांग की।
पीएम मोदी के लगातार दूसरी बार तेलंगाना दौरे को लेकर मंत्री केटीआर ने आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तेलंगाना को दिए गए आश्वासनों को अमल में लाने में देरी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सरकार इन तीन वादों को पूरा करने में विफल रही, तो पार्टी निश्चित रूप से आगामी चुनावों में 100 सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी।

उद्योग मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों से आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत तेलंगाना को दिए गए आश्वासनों के कार्यान्वयन में देरी कर रही है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "आप कब तक झूठ बोलते रहेंगे और तेलंगाना की पीड़ा कब समाप्त होगी। आपका दिल गुजरात से भर गया है और तेलंगाना को कच्चा सौदा मिलना जारी है।" केटीआर ने पीएम को संबोधित करते हुए आगे कहा कि हमारी सिंचाई परियोजना को राष्ट्रीय दर्जा देने के आश्वासन पर विचार नहीं किया जा रहा। पलामुरू को दशकों तक धोखा दिया गया और एक बार फिर पलामुरू को धोखा दिया गया है।
केंद्र पर अडानी और अंबानी ग्रुप को बढ़ावा देने को लेकर केटीआर ने पीएम से पूछा कि क्या केवल अपने मित्र को दिए गए आश्वासनों को पूरा करेंगे या देश के लोगों से किए गए वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम को ये बताना चाहिए कि दस साल के शासन में उन्होंने अडानी को छोड़कर आम लोगों को क्या लाभ दिया। केटीआर ने कहा कि पीएम मोदी तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड स्थापित करने की पीएम मोदी की घोषणा का भी जिक्र किया। मंत्री ने दावा किया कि पीएम की ये घोषणा केंद्र के महिला आरक्षण विधेयक जैसी है, जिसको लेकर पिछली बार बीजेपी ने खूब चर्चा की। लेकिन इस काम करने की बारी आई तो भुला दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications