रैगिंग मामले पर बोलीं एमएलसी कविता, 'प्रीति के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार'

कविता ने इस पत्र को ट्विटर पर शेयर किया है। अपने पत्र में कविता ने लिखा, 'एक मां के तौर पर मैं इस घटना को लेकर बहुत व्यथित हूं।

telangana

तेलंगाना में बीआरएस की एमएलसी के. कविता ने मंगलवार को काकतीय मेडिकल कॉलेज (केएमसी) की पीजी मेडिकल छात्रा प्रीति के माता-पिता को एक खुला पत्र लिखा और कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव पीड़ित परिवार के साथ हैं। एमएलसी कविता ने कहा कि प्रीति की मौत के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कविता ने इस पत्र को ट्विटर पर शेयर किया है। अपने पत्र में कविता ने लिखा, 'एक मां के तौर पर मैं इस घटना को लेकर बहुत व्यथित हूं। मैं उन करोड़ों लोगों में से एक हूं जो पिछले तीन दिनों से प्रीती के ठीक होने की कामना कर रहे थे। दुर्भाग्य से उस प्रीति के साथ ये सब हुआ, जिसके अंदर पढ़ने और समाज की सेवा करने की बहुत इच्छा और लगन थी।'

एमएलसी कविता ने प्रीति के माता-पिता से कहा, 'पूरे तेलंगाना प्रदेश की जनता आपके साथ है। मैं प्रार्थना करती हूं कि ईश्वर आपको ऐसे कठिन समय में हिम्मत दे। आपके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना और प्रीती की आत्मा की शांति की कामना करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+