दिल्ली शराब घोटाले को लेकर बोलीं एमएलसी कविता: 'हर बच्चा जानता है PM से पहले ईडी पहुंचती है'
प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड रिपोर्ट में TRS MLC के. कविता का नाम सामने आने के एक दिन बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है।
नई दिल्ली,1 नवंबर: प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड रिपोर्ट में TRS MLC के. कविता का नाम सामने आने के एक दिन बाद उन्होंने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। कविता ने कहा कि तेलंगाना में भी वही हो रहा है, क्योंकि अगले साल चुनाव है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से पहले ईडी राज्य में पहुंच गया है। कविता ने कहा कि मोदी सरकार 8 साल पहले आई थी। इन 8 सालों में 9 राज्यों में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया, जबकि भाजपा ने अनुचित तरीके से अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि देश का हर बच्चा जानता है कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी से पहले ईडी आती है।

कविता ने कहा कि तेलंगाना में भी ऐसा ही हो रहा है क्योंकि अगले साल चुनाव हैं, राज्य में पीएम मोदी से पहले ईडी आ चुकी है। लेकिन हमने उनका स्वागत किया है और हम उनके साथ सहयोग करेंगे। बावजूद इसके भाजपा ओछी चाल चल रही है। पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कविता ने कहा कि वह हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं। लेकिन हम अभी भी लोगों के लिए काम करेंगे और भाजपा की विफलताओं का पर्दाफाश करेंगे। टीआरएस सरकार तेलंगाना में सुचारू रूप से चल रही है। हमने राज्य सरकार को गिराने की उनकी साजिश का पर्दाफाश किया है और तेलंगाना के लोगों ने देखा है।
आपको बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले में कारोबारी अमित अरोड़ा की रिमांड को लेकर ईडी की तरफ से दाखिल की गई रिमांड रिपोर्ट में टीआरएस नेता के. कविता का नाम सामने आया है। रिमांड रिपोर्ट में तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता को 'साउथ ग्रुप' के सदस्यों में से एक के रूप में नामित किया गया है।
रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके कारोबारी विजय नायर को आप नेताओं की ओर से 'साउथ ग्रुप' नाम के एक समूह से 100 करोड़ रुपए की रिश्वत मिली थी। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि नीति ने पिछले दरवाजे के माध्यम से कार्टेल संरचनाओं को अत्यधिक थोक (12 प्रतिशत) और ह्यूज रिटेल (185 प्रतिशत) लाभ मार्जिन से प्रमोट किया गया। इस दौरान आप के नेताओं की आपराधिक साजिश के कारण अन्य अवैध गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि "थोक विक्रेताओं को 12 प्रतिशत का मार्जिन आप नेताओं को रिश्वत के रूप में देने के लिए तैयार किया गया था। अब तक की गई जांच के अनुसार आप के नेताओं की ओर से विजय नायर ने कम से कम रिश्वत ली थी। अमित अरोड़ा सहित विभिन्न व्यक्तियों द्वारा साउथ ग्रुप (सरथ रेड्डी, के. कविता, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा नियंत्रित) नामक एक समूह से 100 करोड़ रुपए लिए गए थे। इस बात का खुलासा गिरफ्तार हुए अमित अरोड़ा ने किया है।












Click it and Unblock the Notifications