विधानसभा में AAP विधायक देवमान ने पंजाब के ड्राइवर भाइयों के लिए उठाई आवाज

पंजाब के विधायक गुरदेव सिंह देवमान ने विधानसभा में सभी ड्राइवरों की आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि सभी ड्राइवर भाई गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं।

सांकेतिक फोटो

पंजाब के विधायक गुरदेव सिंह देवमान ने विधानसभा में सभी ड्राइवरों की आवाज उठाई है। उन्होंने उनकी समस्या को लेकर आवाज उठाई है।

आज पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का दूसरा दिन था। नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने विधानसभा में पंजाब भर के ड्राइवर भाइयों के लिए आवाज उठाई। विधायक देवमन ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा के जरिए यह आवाज उठाते हुए मांग की है कि पंजाब भर में जितने भी ड्राइवर हैं फिर चाहे वे टैक्सी ड्राइवर हों या फिर छोटी गाड़ियों के ड्राइवर, उनके पास न तो बैठने के लिए कोई जगह है और न ही उनके पीने के लिए पानी।

विधायक देवमन ने मांग की है कि ड्राइवर भाइयों के बैठने और पीने वाले पानी का कोई न कोई प्रबंध किया जाए तांकि वह एक जगह पर बैठ कर आराम कर सकें और साफ पानी पी सकें। वहीं दुसरी ओर विधानसभा में ड्राइवरों के हक में आवाज उठाने की टैक्सी यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह बनी ने विधायक देवमान का धन्यावाद किया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: CM मान पत्नी संग श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे, तख्त श्री केशगढ़ साहिब में टेका मत्था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+