Rajastha News: उदयपुर में AAP का 'मिशन 70', घर- घर जा रहे पार्टी कार्यकर्ता

Rajastha News: राजस्थान के उदयपुर शहर में आम आदमी पार्टी ने नगर निगम के खिलाफ मिशन 70 के लिए जनसंपर्क अभियान चला रखा है। जिसके तहत घर-घरसंपर्क अभियान कर आम आदमी की नगर निगम से हो रही समस्या से रूबरू हो रहे हैं। साथ ही आमजन की समस्याओं को लेकर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन कर जनता की आवाज को बुलंद किया रहा है।

AAP Udaipur

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने इस अभियान के तहत उदयपुर शहर के जगदीश चौक, भटियाणी चोहटा, रावजी का हटा समेत कई इलाकों में जनसंपर्क कर रहे हैं। उदयपुर शहर कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश श्रीमाली ने बताया कि आम आदमी पार्टी उदयपुर शहर नगर निगम की कस्ता हाल को लेकर जनता के बीच में है और हर वार्ड में आमआदमी पार्टी के कार्यकर्ता जनता की आवाज को बुलंद करने में लगे हुए हैं।

उदयपुर शहर के सभी वार्डों में आम आदमी पार्टी केकार्यकर्ता नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल अभियान के तहत काम कर रहे हैं। ओम प्रकाश श्रीमाली ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली से उदयपुर की छवि पूरे देश में खराब हो रही है। जबकि आम आदमी पार्टी शहर व्यवस्था में कमियों को उजागर उन्हें दुरुस्त कराने की मांग के साथ संघर्ष कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+