पंजाब की मान सरकार ने अपने अधिकतर वादे एक साल के अंदर पूरे किए: मंत्री मीत हेयर

मंत्री मीत हेयर ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने अपने अधिकतर वादे एक साल के अंदर पूरे किए है।

punjab government

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पहले एक साल में जनता से किए अधिकतर वादों को पूरा किया है। एक वर्ष की अवधि में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य करने की मुख्यमंत्री की नेक नीयत ने हर मोर्चे पर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया। यह बात कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर एक निजी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान कही।

खनन मंत्री ने अपने विभागों के एक साल के प्रदर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों से जनता को सस्ती रेत 5.50 प्रति क्यूबिक फीट की दर से देने का निर्णय लिया गया और अब तक लोग इन स्थलों से 3.71 लाख मीट्रिक टन रेत खरीद चुके हैं। जन हितैषी इस पहल से मजदूर रोजाना एक से डेढ़ लाख कमा रहे हैं। सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक स्थलों की संख्या 150 तक ले जाना है। सरकार का लक्ष्य खनन को समाप्त करना और लोगों को उचित मूल्य पर रेत उपलब्ध कराना है। नई नीति की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

पर्यावरण विभाग के बारे में बात करते हुए मीत हायर ने कहा कि पंजाब में पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी कम पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। अगर केंद्र सरकार ने आर्थिक सहयोग दिया होता तो इस बार पराली जलाने की घटनाएं 70 फीसदी तक कम हो जातीं। इन सीटू और एक्स सीटू प्रबंधन के कारण इस साल पराली जलाने के मामलों में और गिरावट देखने को मिलेगी।

खेल विभाग के बारे में बात करते हुए खेल मंत्री मीत हायर ने कहा कि पंजाब को फिर से देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है। "खेडां वतन पंजाब दियां" को शानदार प्रतिक्रिया मिली। विशेषज्ञों की राय से नई खेल नीति बनाई जा रही है। महान हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम पर छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। मीत हेयर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+