फर्जी SC सर्टिफिकेट के आधार पर सरकारी नौकरी पाने वालों की होगी जांच, 93 शिकायतों की 15 दिनों में होगी जांच

Harpal Cheema

चंडीगढ़: पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को सामाजिक न्याय विभाग को फर्जी एससी सर्टिफिकेट के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने वालों के खिलाफ प्राप्त 93 शिकायतों का 15 दिनों के भीतर समाधान करने को कहा है।

सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ 'आरक्षण चोर फड़ो मोर्चा' के प्रतिनिधियों के साथ पंजाब भवन में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री ने सामाजिक न्याय विभाग को भी सूची पर एक महीने के भीतर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन ऐसे मामलों के संबंध में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए विभाग को महाधिवक्ता कार्यालय से समन्वय स्थापित करना चाहिए।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सरकारी नौकरियों में फर्जी प्रमाणपत्रों के जरिए आरक्षण हासिल करने की प्रथा पर पूरी तरह से रोक लगाने पर जोर देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग को सभी सरकारी विभागों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि आरक्षण के दावे संबंधी दस्तावेज उपलब्ध हों।

उन्होंने विभाग को जाति आधारित प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में आवश्यक सुधार की आवश्यकता के संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा ताकि इस समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+