मान सरकार ने मुलाजिमों की तरक्कियों संबंधी लंबे समय से लटकती मांगें पूरी की: मंत्री कौर

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 31 जूनियर सहायकों को तरक्की का तोहफा देते हुए उन्हें सीनियर सहायक बना दिया गया है। यह कहना है पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री डॉ. बलजीत कौर का। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मुलाजिमों की तरक्कियों संबंधी लंबे समय से लटकती मांगें पूरी कर दी हैं।

Minister Dr. Baljit Kaur

इस मौके पर पदोन्नत हुए मुलाजिमों को बधाई देते हुए बलजीत कौर ने समर्पण भावना और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह विभाग समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए मुलाजिमों का भी फर्ज बनता है कि वे हमेशा सेवा भावना के साथ ड्यूटी निभाएं।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मौजूदा सरकार ईमानदारी की नींव पर बनी है, इसलिए सबसे जरूरी है कि लोगों तक यह संदेश पहुंचे कि विभाग के कर्मचारी ईमानदारी के साथ काम करते हुए लोगों को समयबद्ध सेवाएं दे रहे हैं। जिक्रयोग्य है कि विभाग के पदोन्नत 31 सीनियर सहायकों में 3 अनुसूचित श्रेणी से संबंधित और 2 दिव्यांग मुलाजिम भी शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+