जी-20 के लिए तैयार है दिल्ली, आतिशी ने बताया 90 प्रतिमाएं, 30 फव्वारे और 1.5 लाख लगाए गए पौधे

G20 Summit: दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए लगभग पूरी तयैरी हो चुकी हैं। इन तैयारियों को लेकर दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने बड़ी बातें बताई हैं।

मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली G-20 के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही, आतिशी ने कहा कि जी-20 के लिए दिल्ली के प्रमुख क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया है।

Atishi Marlena

मंत्री आतिशी ने कहा, 'आईटीपीओ के आसपास सुरंग को केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित किया गया है। वहीं, संपूर्ण सुरंग परिसर, एकीकृत पारगमन गलियारा का निर्माण PWD द्वारा किया गया है। सुरंग परिसर 'पुराना किला' से रिंग रोड तक एक लिंक प्रदान करता है। यह एक सुरक्षा प्रदान करता है, जिसके माध्यम से G20 प्रतिनिधि ITPO परिसर में प्रवेश कर सकते हैं।'

कहा, ''30 फव्वारे और 90 से ज्यादा मूर्तियां लगाई गई हैं और PWD द्वारा 1.5 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। एमसीडी ने जीके-2, महरौली, लाजपत नगर आदि प्रमुख बाजारों को नया स्वरूप दिया है।'' इसके अलावा आतिशी ने कहा कि प्रतिबंधों के कारण नागरिकों को थोड़ी असुविधा हो सकती है ।

इन प्रतिबंधों से हो सकती है दिक्कतें
- VVIP के काफिले निकलने के दौरान पांच से 10 मिनट के लिए मेट्रो के गेट बंद किए जा सकते हैं।
- कुछ क्षेत्रों को सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
- नई दिल्ली जिले के लोगों को और रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे आने-जाने वालों को नहीं रोका जाएगा।
- नई दिल्ली इलाके में रहने वाले लोग अपनी गाड़ियों के अलावा ऑटो-टैक्सी का इस्तेमाल करने के लिए संबंधित दस्तावेज दिखाने होंगे।
- आईजीआई एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली जिले तक जाने वालों को प्रवेश मिलेगा।
- सिविक सेवाओं में लगे लोगों को आइकार्ड दिखाना होगा।
- राजधानी दिल्ली की सभी सीमाओं से केवल आवश्यक वस्तुएं जैसे सब्जी, दूध, फल, दवाइयां आदि के मालवाहक वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
- आवश्यक वस्तुओं के लिए यातायात पुलिस की तरफ से एंट्री पास जारी हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+