'कांस फिल्म फेस्टिवल' में भारत को 'कन्ट्री ऑफ ऑनर' के रूप में चुना गया: अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली, 05 मई: फ्रांस में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित कान फिल्म महोत्सव में भारत को आधिकारिक तौर पर सम्मानित देश (कंट्री ऑफ ऑनर) बनाया गया है। जहां भारत की संस्कृति, धरोहर, भाषाई विविधता, सिनेमा को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जायेगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में आधिकारिक रूप से भारत को 'कन्ट्री ऑफ ऑनर' के रूप में चुना गया है। हम कांस फ़िल्म फेस्टिवल में एक ही संदेश देना चाहते हैं कि 'इंडिया द कंटेंट हब ऑफ द वर्ल्ड'। भारत को हम इस दिशा में प्रस्तुत करेंगे।
कान फिल्म महोत्सव 17 से 25 मई तक चलेगा। ठाकुर ने संवाददाताओं से कहा, 'यह संयोग ही है कि जहां भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर उत्सव मनाया जा रहा है, वहीं भारत एवं फ्रांस के राजनयिक संबंध स्थापित होने के भी 75 वर्ष पूरे हुए हैं और कान फिल्म महोत्सव के भी 75 वर्ष हुए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications