ओडिशा के बौध जिले में लगेगा दूध प्लांट, सीएम नवीन पटनायक ने की घोषणा
भुवनेश्वर, 26 नवंबर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक बड़ी घोषणा की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने बौध में मिल्क चिलिंग प्लांट लगाने की घोषणा की। पटनायक ने जिले के लिए बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत स्मार्ट हेल्थ कार्ड के वितरण का शुभारंभ करते हुए यह घोषणा की।

इस दौरान दुग्ध उत्पादन में सफलता के लिए बौध जिले की प्रशंसा करते हुए पटनायक ने घोषणा की कि जिले में एक वर्ष की अवधि के भीतर 20,000 लीटर क्षमता वाला एक मिल्क चिलिंग प्लांट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे 10,000 किसानों की आय में वृद्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने बौध जिले के प्राकृतिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसकी अपार क्षमता का उपयोग पर्यटन के विकास में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 20 करोड़ रुपये की लागत से नंदन वन सफारी की स्थापना की जाएगी, जिससे ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और 400 परिवारों को आमदनी होगी। इसी तरह 4 करोड़ रुपये की लागत से 37 पर्यटन स्थल विकसित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications