दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह एमसीडी के विद्यालयाों को भी होगा कायाकल्प: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली सरकार के स्कूलों के तरह अब एमसीडी के विद्यालय भी चकेंगे। सीएम केजरीवाल ने कहा की जल्द ही दिल्ली नगर निगम के स्कूलों का विकास किया जाएगा।

Arvind Kejriwal on MCD Schools

दिल्ली सरकार (Delhi Government) का शिक्षा मॉडल बहुत जल्द दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में भी लागू किया जाएगा, ताकि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों का भी कायाकल्प किया जा सके। वीरवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक कर एमसीडी के स्कूलों में भी बदलाव शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एमसीडी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अगले 5 साल के अंदर विश्वस्तरीय बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूलों की बिल्डिंग शानदार बनाने के साथ ही हर स्कूल में एक एस्टेट मैनेजर, आईटी सहायक और सुरक्षा गार्ड तैनात करने का भी निर्देश दिया। एमसीडी के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था के मद्देनजर आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री आतिशी, शहरी विकास मंत्री, एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, एमसीडी आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एमसीडी के 1,578 स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 8.76 लाख बच्चे पढ़ते हैं। 342 स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं। दिल्ली में 1185 साइटों पर एमसीडी के स्कूल चलते हैं,इनमें से 126 स्कूल पक्की इमारत नहीं है और लगभग 200 स्कूलों की बिल्डिंग की मरम्मत की आवश्यकता है। बैठक में स्कूलों में सुरक्षा गार्डों की अनुपस्थिति, शौचालयों की खराब हालत, स्कूलों में साफ-सफाई की कमी, शिक्षकों व प्रधानाचार्यों पर काम का अधिक बोझ और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी जैसे अन्य मुद्दों की पहचान की गई।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर एमसीडी से इन बच्चों को पर्याप्त सहयोग दे तो ये बच्चे अपनी प्रतिभा को साबित कर पूरे देश का नाम उंचा करेंगे। मुख्यमंत्री ने एमसीडी के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करने और उन्हें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही अच्छी ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+