हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले,रेजांगला से द्वारका तक मेट्रो को मिली मंजूरी
हरियाणा सरकार ने कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसले,रेजांगला से द्वारका तक मेट्रो को मिली मंजूरी
चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मोहर लगी। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि कैबिनेट में कुल 12 एजेंडे रखे गए। इनमें से 11 एजेंडे आज स्वीकृत हो गए हैं। कैबिनेट ने रेजांगला चौक, गुरुग्राम से सेक्टर 21, द्वारका के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करने के लिए द्वारका मेट्रो रेल कनेक्टिविटी परियोजना की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है।

सीएम ने कहा कि 1687 करोड़ के डीपीआर का ये कार्य 2023 से शुरू होकर 2027 तक पूरा होगा। कैबिनेट ने 41 सदस्यों की HSGPC की एडहाक कमेटी बनाने को भी स्वीकृति दे दी है। आर्डिनेंस के माध्यम से ये कमेटी बनेगी। इसके अलावा फरीदाबाद के लिए GMDA की तर्ज पर FMDA व जेलों में सुधार के लिए 32 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। हरियाणा कैबिनेट ने पदमा योजना के मसौदे को मंजूरी प्रदान कर दी है। पूरे राज्य में वन ब्लाक वन प्रोडेक्ट के तर्ज पर 143 ब्लाक में लघु उद्योग स्थापित होंगे।
गुरुग्राम के रेजांगला चौक से द्वारका के सेक्टर 21 के बीच मेट्रो ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में द्वारका मेट्रो रेल कनेक्टिविटी परियोजना की अंतिम विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी गई। यह 1687 करोड़ की परियोजना है। पालम विहार में रेजांगला चौक और द्वारका सेक्टर 21 स्टेशन को जोड़ने वाला यह मार्ग 8.40 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें से चार किलोमीटर हिस्सा पालम विहार से गुरुग्राम में सेक्टर 111 और शेष 4.40 किलोमीटर सेक्टर 111 से सेक्टर 21 द्वारका तक होगा। इस पूरे रूट में सात स्टेशन होंगे।
परियोजना में प्रदेश सरकार का हिस्सा 1541 करोड़ रुपये का होगा। परियोजना के अनुबंध एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिव को नोडल अधिकारी बनाया गयाा है।












Click it and Unblock the Notifications