Delhi MCD Election 2022: बीजेपी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ता AAP में शामिल, MLA दुर्गेश पाठक ने किया स्वागत

दिल्ली एमसीडी चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं में उथल पुथल देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है।

Delhi MCD Election 2022: दिल्ली एमसीडी चुनाव के बीच राजनीतिक दलों के कई स्थानीय कार्यकर्ताओं में उथल पुथल देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस और भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है। भाजपा नेता डॉ. सोना समेत कई कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया। आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया।

Durgesh Pathak

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप अपने 10 गारंटी वाले घोषणा पत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। आप ने दिल्ली के स्थानीय चुनाव में लोकल सस्याओं को प्रमुखता दी है। आप के घोषणा चुनावी घोषणा पत्र में दिल्ली में पार्किंग, एमसीडी के कर्मचारियों को नियमित करने, समय पर वेतन देने, आवारा कुत्तों की उचित व्यवस्था, पेयजल की सुविधा समेत कई वादे किए गए हैं। वहीं आप की नीतियों को लेकर पार्टी के संगठन में भी मजबूती देखी जा रही है।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली एमसीडी प्रभारी व विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा तमाम क्षेत्रों में किए जा रहे ऐतिहासिक कार्यों से पार्टी का संगठन भी मजबूत हो रहा है। इससे प्रभावित होकर भाजपा नेता डॉ. सोना आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। साथ ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आप विधायक ने कहा कि सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+